Noida International Airport Jewar 28 मार्च 2026 को PM मोदी करेंगे उद्घाटन, फ्लाइट्स कब से शुरू होंगी? पूरी डिटेल

Noida international airport jewar 2026

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगो के लिए बड़ी खुशखबरी! Noida International Airport (जेवर एयरपोर्ट) आखिरकार तैयार होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च 2026 को इसका औपचारिक उद्घाटन करने वाले हैं। यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है और दिल्ली-NCR का दूसरा बड़ा एयर हब बनेगा।

दरअसल, जेवर एयरपोर्ट गौतम बुद्ध नगर जिले में यमुना एक्सप्रेसवे के पास बन रहा है। यह ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट है, यानी खाली जगह पर नया एयरपोर्ट बनाया गया है। लंबे इंतजार के बाद अब यह वास्तव में बनने जा रहा है।

उद्घाटन और फ्लाइट्स कब शुरू होंगी?

  • उद्घाटन तारीख: 28 मार्च 2026 (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा)
  • फ्लाइट ऑपरेशन्स: उद्घाटन के कुछ दिनों बाद घरेलू और कार्गो फ्लाइट्स शुरू हो सकती हैं। DGCA ने हाल ही में aerodrome licence दे दिया है, जिसके बाद 45 दिनों के अंदर फ्लाइट्स शुरू करने की तैयारी है।
  • अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स बाद में, शायद सितंबर 2026 से शुरू हो सकती हैं।

पहले चरण में एक रनवे और एक टर्मिनल बनेगा। शुरू में यह सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों को हैंडल कर सकेगा। पहले साल में करीब 60 लाख यात्री आने की उम्मीद है।

जेवर एयरपोर्ट की खासियत क्या हैं?

  • Terminal: 1 लाख वर्ग मीटर का advance terminal, जिसमें डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों फ्लाइट्स के लिए सुविधाएं हैं।
  • Runway: 3900 मीटर लंबा रनवे, जो बड़े विमानों को आसानी से हैंडल कर सकेगा।
  • Other Facilities: 10 Aerobridge, एडवांस्ड बैगेज हैंडलिंग सिस्टम, प्रेयर रूम, Baby Care रूम, Food Court और कॉन्टैक्टलेस चेक-इन जैसी मॉडर्न सुविधाएं।
  • Cargo: बड़ा कार्गो हब भी बन रहा है, जो माल ढुलाई (Export) को बढ़ावा देगा।
  • Connectivity: यमुना एक्सप्रेसवे से सीधा जुड़ाव, जिससे नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली और आसपास के इलाकों से पहुंचना आसान होगा।

यह एयरपोर्ट दिल्ली एयरपोर्ट (IGI) पर बढ़ते प्रेशर और भीड़ को कम करेगा। NCR के लोगो को अब घर के करीब से फ्लाइट्स मिल सकेंगी, जिससे वह जल्दी पहुंच सकेंगे और ट्रैफिक दोनों बचेंगे ।

Indian Railways ने अप्रैल 2026 से किए बड़े बदलाव

कौन-कौन सी एयरलाइंस शुरू करेंगी उड़ान?

  • IndiGo एयरलाइन लॉन्च होगी।
  • Akasa Air और Air India Express भी जल्द ही flights शुरू करने की योजना बना रही हैं।
  • Akasa Air ने यहां अपना पहला MRO (Maintenance, Repair और Overhaul) सेंटर बनाने के लिए पार्टनरशिप की है।

NCR के लोगों को क्या फायदा?

  • दिल्ली एयरपोर्ट की भीड़ कम होगी।
  • नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद आदि इलाकों के लोगों को आसान ट्रैवल।
  • रोजगार के नए मौके, खासकर युवाओं के लिए।
  • आसपास का रियल एस्टेट और बिजनेस भी तेजी से बढ़ेगा।

उत्तर प्रदेश सरकार और अडानी ग्रुप (PPP मॉडल) इस प्रोजेक्ट को चला रहे हैं। CM योगी आदित्यनाथ ने इसे UP के एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर का बड़ा कदम बताया है।

यात्रियों के लिए सलाह

अभी फ्लाइट शेड्यूल जारी नहीं हुआ है, इसलिए IRCTC, Airline Apps या आधिकारिक वेबसाइट (niairport.in) पर update चेक करते रहें। उद्घाटन के बाद जल्द ही टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी।

जेवर एयरपोर्ट NCR की ट्रैवल स्टोरी बदलने वाला है। क्या आप भी यहां से पहली फ्लाइट लेने के लिए उत्सुक हैं? कमेंट में जरूर बताएं।

Noida International Airport का उद्घाटन कब है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च 2026 को जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे।

जेवर एयरपोर्ट से फ्लाइट्स कब शुरू होंगी

उद्घाटन के बाद घरेलू और कार्गो फ्लाइट्स 45 दिनों के अंदर शुरू हो सकती हैं। अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स बाद में शुरू होंगी।

जेवर एयरपोर्ट कहां स्थित है और कैसे पहुंचें?

यह जेवर (गौतम बुद्ध नगर) में यमुना एक्सप्रेसवे के पास है। सड़क मार्ग से नोएडा और दिल्ली से आसानी से पहुंचा जा सकता है।

जेवर एयरपोर्ट की क्षमता कितनी है?

पहले चरण में सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों को हैंडल करने की क्षमता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *